बस्तर की खूबसूरत वादियां घूमने निकली थी मुंबई की 24 साल की बाइकर, ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, मौके पर मौत

Thursday, 13 August 2026Newsdesk
बस्तर की खूबसूरत वादियां घूमने निकली थी मुंबई की 24 साल की बाइकर, ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, मौके पर मौत
रिद्धि के साथी उनको तुरंत चारामा स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. गंभीर हालत में उनको धमतरी के श्रीराम अस्पताल रेफर कर दिया गया. इलाज शुरू करने से पहले ही डॉक्टर्स ने उनको मृत घोषित कर दिया.

13 अगस्त 2026 नई दिल्ली

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक,बस्तर की खूबसूरत वादियां घूमने निकली मुंबई की एक 24 साल की बाइकर रिद्धि ठक्कर की एक सड़क हादसे में मौत हो गई.रिद्धि ठक्कर मुंबई के बोरीवली वेस्ट की रहने वाली थीं. वह खुद एक बाइकर थीं. पहले भी वह कई जगहों पर बाइकिंग कर चुकी थीं. इस बार वह अलग-अलग जगहों की करीब 23 महिला बाइकर्स के साथ रायपुर से बस्तर की ओर जा रही थीं. उसी दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. रिद्धि एक बाइकर थीं. वह पहले भी कई सोलो और ग्रुप ट्रिप्स कर चुकी थीं. अब वह बस्तर घूमने निकली थीं.

Source - NDTV

Read More >>

If you like the story and if you wish more such stories, support our effort Make a donation.