शहीद की पत्नी को 26 साल बाद मिला इंसाफ, फैमिली पेंशन के लिए जूझती रही, सरकार को 10 लाख देने का आदेश

Thursday, 13 August 2026Newsdesk
शहीद की पत्नी को 26 साल बाद मिला इंसाफ, फैमिली पेंशन के लिए जूझती रही, सरकार को 10 लाख देने का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि केंद्र सरकार चार हफ्ते के अंदर कुलदीप कौर को 10 लाख रुपये जारी करे. कोर्ट ने यह राहत संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत 'विशेष परिस्थितियों' को देखते हुए दी है.

13 अगस्त 2026 नई दिल्ली

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक,सरकारों की उदासीनता कभी-कभी उन लोगों के परिवारों को भी नहीं बख्शती, जिन्होंने देश के लिए अपनी जान दे दी. इसका एक उदाहरण 'शौर्य चक्र' से सम्मानित शहीद मोहन सिंह की पत्नी का दशकों लंबा संघर्ष है. उन्हें अपनी वाजिब 'स्पेशल फैमिली पेंशन' हासिल करने के लिए 26 साल तक इंतजार करना पड़ा. अब सुप्रीम कोर्ट के दखल देने के बाद उन्हें उनका हक मिल सका है. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से अतिरिक्त दस लाख रुपए देने का आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने भारत-चीन सीमा पर सड़क निर्माण के दौरान साथी कर्मचारियों की जान बचाते वक्त शहीद हुए शौर्य चक्र विजेता जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स यानी GREF कर्मी की पत्नी को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने केंद्र सरकार को शहीद मोहन सिंह की पत्नी कुलदीप कौर को अतिरिक्त 10 लाख रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया है.

Source - NDTV

Read More >>

If you like the story and if you wish more such stories, support our effort Make a donation.