
बेंगलुरु: अपहरण कर इनकम टैक्स ऑफिसर के बेटे की गई हत्या
{बेंगलुरु में इन दिनों अपराध बढ़ते जा रहे हैं, अपराधियों के होंसले बुलंद हैं, इसका प्रमाण हैं शहर के इनकम टैक्स ऑफिसर निरंजन कुमार के 19 वर्षीय बेटे सारनाथ एन का अपहरण कर उसकी हत्या। }
{बेंगलुरु में इन दिनों अपराध बढ़ते जा रहे हैं, अपराधियों के होंसले बुलंद हैं, इसका प्रमाण हैं शहर के इनकम टैक्स ऑफिसर निरंजन कुमार के 19 वर्षीय बेटे सारनाथ एन का अपहरण कर उसकी हत्या। }
बेंगलुरु में इन दिनों अपराध बढ़ते जा रहे हैं, अपराधियों के होंसले बुलंद हैं, इसका प्रमाण हैं शहर के इनकम टैक्स ऑफिसर निरंजन कुमार के 19 वर्षीय बेटे सारनाथ एन का अपहरण कर उसकी हत्या। सारनाथ की हत्या उसके घर के पास केंगरी से 12 सितम्बर को हुआ था। पुलिस उसकी खोज में जुटी थी, लेकिन उसकी लाश शुक्रवार रमोहल्ली झील से मिली। इस घटना से बेंगलुरु के लोगों में रोष में है। इस अपहरण और हत्या के मामले में बेंगलुरु पुलिस ने छह लोगों को अरेस्ट किया है। इसमें से एक सारनाथ का दोस्त है।
पुलिस को शक हैं की सारनाथ का दोस्त ‘विशाल’ इस वारदात में शामिल है, इसी शक पर पूलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया हैं। अपहरण की सूचना पिता निरंजन को खुद सारनाथ ने ही दी थी। उसने फोन करके बोला था कि पापा मेरा किडनैप हो गया है। इसके बाद उसका फोन नहीं लगा। पुलिस के मुताबिक इनकम टैक्स ऑफिसर के बेटे की हत्या किडनैपिंग की रात ही कर दी गई थी। पुलिस इस मामले की तहक़ीक़ात में जुटी हुई है, और पकड़े गए लोगों से पूछताछ चल रही है।