भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन, रोका गया मार्च
Newsdesk |
January 14, 2023
{राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की पदयात्रा का पंजाब चरण बुधवार को फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद से शुरू हुआ था. आज सुबह चौधरी संतोख सिंह को दिल का दौरा आया तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.}
14 जनवरी 2023 नई दिल्ली
एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आज सुबह कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की पदयात्रा का पंजाब चरण बुधवार को फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद से शुरू हुआ था.