'विवाद खत्‍म करके आगे बढ़ना चाह‍िए', विजय माल्या की याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट की ट‍िप्पणी, ED से मांगी राय

Thursday, 13 August 2026Newsdesk
'विवाद खत्‍म करके आगे बढ़ना चाह‍िए', विजय माल्या की याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट की ट‍िप्पणी, ED से मांगी राय
बॉम्बे हाईकोर्ट ने भगोड़े व्यवसायी विजय माल्या और भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व वाले बैंकों के समूह कंसोर्टियम के बीच चल रहे लंबे कानूनी विवाद पर टिप्पणी की है. न्यायमूर्ति मिलिंद जाधव की पीठ ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस तरह के वाणिज्यिक विवाद अब समाप्त होने चाहिए.

13 अगस्त 2026 नई दिल्ली

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक,बॉम्बे हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति मिलिंद जाधव की एकल पीठ ने कहा है कि भगोड़े कारोबारी विजय माल्या और बैंकों के बीच पिछले एक दशक से चल रहा व्यावसायिक विवाद अब समाप्त होना चाहिए. कोर्ट ने टिप्पणी की कि यदि संबंधित पक्ष इस विवाद से आगे नहीं बढ़ते हैं, तो इसका सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा. विशेष अदालत ने ईडी द्वारा कुर्क की गई माल्या की संपत्तियों का उपयोग करने की अनुमति एसबीआई के नेतृत्व वाले बैंकों के समूह को दी थी. माल्या ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है, जिस पर कोर्ट ने ईडी से जांच की वर्तमान स्थिति और कुर्क संपत्तियों का विवरण मांगा है.

Source - NDTV

Read More >>

If you like the story and if you wish more such stories, support our effort Make a donation.