राष्ट्रीय
जापान ने चीन से ताइवान के पास सैन्य-अभ्यास "तुरंत रोकने को कहा
{जापान के प्रधानमंत्री ने चीन के तरफ से ताइवान के करीब समुद्र में बैलिस्टिक मिसाइल दागने की आलोचना की. उन्होंने कहा कि यह गंभीर समस्या है जो हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा और नागरिकों ने रक्षा को प्रभावित करती है.}
05 अगस्त 2022 नई दिल्ली
एनडीटीवी की खबर के मुताबिक , जापान ने कहा कि चीन की पांच मिसाइलें ऐसा लगता है कि हमारे देश के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र में गिरी हैं , जिनमें से चार को ताइवान की मुख्य ज़मीन के उपर से उड़कर आई हुई बताया जा जा रहा है ." जापान के मुख्यमंत्री फुमियो किशिदा ने अमेरिकी प्रतिनिधिसभा की स्पीकर नैन्सी पेलोसी के साथ नाश्ते पर हुई बैठक के बाद पत्रकारों से कहा ,"इस बार चीन की हरकतों का असर हमारे क्षेत्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की शांति , स्थिरता पर पड़ेगा ." उन्होंने कहा , " मैंने उन्हें बताया है कि हमने इन सैन्य अभ्यासों को तुरंत रोकने को कहा है ." पेलोसी फिलहाल जापान की राजधानी टोक्यो में हैं और यह उनके एशिया दौरे का आखिरी मुकाम है . इसी दौरे पर वो ताइवान पहुंचीं थीं , जिसके बाद चीन भड़क गया है और उसे प्रतिक्रिया के तौर पर ताइवान के आस - पास अपना सबसे बड़ा सैन्य अभियान शुरू कर दिया है .
Source - NDTV
Read More >>
If you like the story and if you wish more such stories, support our effort
Make a donation .
VIDEO
Please enable JavaScript to view the comments powered by Disqus.