{निसर्ग तूफान महाराष्ट्र के तटवर्ती इलाके तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन घंटे में तूफ़ान अपने चरम पर पहुंच जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार निसर्ग तूफ़ान की वजह से बुधवार को महाराष्ट्र के तटीय इलाक़ों में 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार तक हवाएं चल सकती हैं। }
03 जून 2020 नई दिल्ली
बीबीसी कि खबर के मुताबिक भारतीय मौसम विभाग ने एक ट्वीट के ज़रिये इसकी जानकारी दी है। निसर्ग तूफान के गुजरात और केंद्र शासित प्रदेश दमन की तरफ़ बढ़ने की आशंका के मद्देनज़र इन इलाकों से बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि दक्षिणी गुजरात के तटीय इलाकों से तकरीबन 50 हज़ार लोगों और दमन से करीब 4000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।