
नई दिल्ली (अगस्त 3, 2026 ): वैधानिक फाइलिंग, एमसीए रिकॉर्ड्स और डीएलएफ लिमिटेड की खुद की प्रकाशित वार्षिक रिपोर्टों के विश्लेषण से पता चला है कि रियल एस्टेट के कारोबार में पहली पांत में शुमार डीएलएफ लिमिटेड ने कमला पसंद कुनबे के तीन सदस्यों को 52.45 करोड़ रुपये का भुगतान किया। यह भुगतान ब्लॉसम फार्मिंग एस्टेट्स एलएलपी के जरिये किया गया जिसकी स्थापना आयुषी चौरसिया, विजय आनंद चौरसिया और मयंक चौरसिया ने फरवरी 2016 में की थी। ब्लॉसम फार्मिंग एस्टेट्स एलएलपी की स्थापना के तीन महीने के अंदर आयुषी चौरसिया, विजय आनंद चौरसिया और मयंक चौरसिया और उनके चाचा आनंद कुमार चौरसिया चारों मिलकर ने इस कंपनी में 15.11 करोड़ रुपये निवेश किए। इसके बाद इन्हों ने डीएलएफ लिमिटेड से प्लॉट खरीदने के लिए 10 करोड़ रुपये जमा किया। इसके लिए ब्लॉसम फार्मिंग एस्टेट्स एलएलपी और डीएलएफ एमओयू पर भी हस्ताक्षर किए गए। लेकिन किसी तरह की सेल डीड दर्ज़ नहीं की गई और न ही कोई प्रॉपर्टि खरीदार ब्लॉसम फार्मिंग एस्टेट्स एलएलपी की नाम दाखिल हुई।
तीन साल के बाद 10 करोड़ की जमा राशि के एवज में डीएलएफ ग्रुप ने 2019–20 चौरसिया कुनबे के स्वामित्व की इस कंपनी को 62 करोड़ रुपये से ऊपर का भुगतान कर डाला। यानि महज चार वर्ष के अंदर इस कंपनी ने 10 करोड़ रुपये के निवेश की एवज में 52.45 करोड़ का यानि पाँच गुना मुनाफा बटोर लिया। इस भुगतान से पहले ब्लॉसम फार्मिंग एस्टेट्स एलएलपी और डीएलएफ ग्रुप की इन छै कंपनियों ने एमओ'यू को निरस्त करने के लिए एक डीड पर हस्ताक्षर किए।
हैरत-अंगेज़ बात यह है कि इन कंपनियों ने यह भुगतान छोटे-छोटे हिस्सों में किए लेकिन इन भुगतनों की अपने बहीखातों में 'प्रॉफ़ेशनल फीस' के रूप में दर्ज किया।
कोबरपोस्ट इन्वेस्टिगेशन के मुख्य निष्कर्ष इस प्रकार हैं:
विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के तहत कृषि संबधित कारोबार से जुड़ी किसी भी कंपनी में कोई भी आप्रवासी भारतीय निवेश नहीं कर सकता। फिर जिस तरीके से डीएलएफ चौरसिया कुनबे की कंपनी और उसके जरिये उसके सदस्यों को लाभ पहुंचाया है वह कई सवाल खड़े करता है। जाहिर है इन सवालों का जवाब सिर्फ गहरी छान-बीन की जरिये ही मिल सकता है।
इस खुलासे के प्रकाशन से पहले कोबरा पोस्ट ने डीएलएफ लिमिटेड, आयुषी चौरसिया और बलॉसम फार्मिंग एस्टेट्स एलएलपी को एक विस्तृत प्रश्नावली (Questionnaire) भेजी है। जिनके सभी जवाब पूर्ण और बिना संपादन के प्रकाशित किए जाएंगे।
इस स्टोरी के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया Cobrapost.com पर जाए।
कोबरापोस्ट टीम
दिनांक : 3 अगस्त 2026
Disclaimer:
This story is based on regulatory filings, including annual reports, and other relevant records of the Ministry of Corporate Affairs and the entities involved. Every effort has been made, in good faith, to be complete and meticulous in extracting, collating, interpreting, and verifying the said information in the interests of our readers and the public. Despite best efforts, if any inadvertent and unintentional errors remain, we request you to contact us on contact@cobrapost.com to enable us to rectify them immediately.
If you like the story and if you wish more such stories, support our effort Make a donation.

Thu Aug 13 2026 | By Newsdesk

Thu Aug 13 2026 | By Newsdesk

Thu Aug 13 2026 | By Newsdesk

Thu Aug 13 2026 | By Newsdesk

Thu Aug 13 2026 | By Newsdesk