
‘राम रहीम’ के बाद अब इस बाबा पर लगा रेप का आरोप
{दुष्कर्म और यौन शोषण के आए दिन बाबाओं पर आरोप लगते जा रहे हैं। राम रहीम और आसाराम के बाद अब एक और बाबा पर रेप का आरोप लगा है।}
{दुष्कर्म और यौन शोषण के आए दिन बाबाओं पर आरोप लगते जा रहे हैं। राम रहीम और आसाराम के बाद अब एक और बाबा पर रेप का आरोप लगा है।}
दुष्कर्म और यौन शोषण के आए दिन बाबाओं पर आरोप लगते जा रहे हैं। राम रहीम और आसाराम के बाद अब एक और बाबा पर रेप का आरोप लगा है। जी हाँ, दुष्कर्म का यह आरोप बाबा की ही एक महिला अनुयायी ने लगाया है। रेप का आरोप राजस्थान के अलवर जिले के नामी बाबा ‘जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी कौशलेंद्र प्रपन्नाचारी फलाहारी महाराज’ के खिलाफ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली युवती ने लगाया है। युवती ने बाबा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज करा दिया है।
जिन फलाहारी महाराज पर रेप का आरोप लगा है उनका अलवर में दिव्य धाम आश्रम है। कई एकड़ में फैले इस आश्रम में एक वेद विद्यालय और मंदिर भी है। महाराज के भक्तों की संख्या भी लाखों में है। उनका छत्तीसगढ़ में भी आना-जाना लगा रहता है। पीड़ित युवती जयपुर से एलएलबी कर की पढ़ाई कर रही थी। महाराज की सिफारिश पर ही उसे एक जगह इंटर्नशिप मिली। इंटर्नशिप के बदले उसे स्कालरशिप भी मिली।