सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पहले ही अपडेट हो गया था विकिपीडिया! फैंस ने लगाई न्याय की गुहार
Newsdesk |
July 1, 2020
{बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 15 दिन हो गए हैं। लेकिन सुशांत के फैंस उन्हें अब भी उसी तरह से याद कर रहे हैं। साथ ही साथ फैंस हर हाल में सुशांत के निधन की वजह जानना चाहते हैं। इसके लिए वो कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। अब सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने देश के गृहमंत्री अमित शाह से मदद की गुहार लगाई है।}
01 जुलाई 2020 नई दिल्ली
दरअसल 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में फांसी के फंदे पर लटके पाए गए। जिसे देख ये मामला आत्महत्या का ही बताया जा रहा है। लेकिन सुशांत के चाहने वाले ये मानने को ही तैयार नहीं हैं कि उन्होंने आत्महत्या की है। सुशांत के फैंस का मानना है कि उनका किसी ने मर्डर किया है। इसी को लेकर अब सोशल मीडिया यूजर्स ने एक नया सवाल पुलिस और सरकार के सामने खड़ा किया है।